•♻ Disclaimer: This app is not affiliated with any government entity. |
⭕ TODAY'S CURRENT AFFAIRS ⭕ |
◼️ प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को मच्छर जनित बीमारी के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए कौन सा दिवस मनाया जाता है ? – विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day)
(2026 की थीम: "Accelerate the fight against malaria for a more equitable world" रखी गई है)
◼️ हाल ही में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को किस देश के 'आर्मी वार कॉलेज' के प्रतिष्ठित 'इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है ? – अमेरिका (USA)
◼️ राजनीतिक हलचलों के बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) के किन प्रमुख राज्यसभा सांसदों ने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया ? – राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल
◼️ भारत सरकार ने अपनी 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति के तहत किस पड़ोसी देश के लिए ₹30 बिलियन की 'करेंसी स्वैप' सुविधा को मंजूरी दी है ? – मालदीव
◼️ हाल ही में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गया, इसकी नई कीमत क्या दर्ज की गई ? – ₹94.01 प्रति डॉलर
◼️ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में किस कंपनी ने भारत का एक बड़ा 'लिथियम-आयन बैटरी' और 'दुर्लभ पृथ्वी चुंबक' रीसाइक्लिंग प्लांट लॉन्च किया है ? – रॉकलिंक इंडिया (Rocklink India)
◼️ एप्पल (Apple) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसकी नियुक्ति हाल ही में चर्चा में रही है ? – जॉन टर्नस (John Ternus)
◼️ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने किस विश्व धरोहर स्मारक की संरचना को मजबूती देने के लिए उसके अंदर से 100 साल पुरानी रेत निकालने का कार्य शुरू किया है ? – कोणार्क सूर्य मंदिर (ओडिशा)
◼️ हाल ही में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास का 7वाँ संस्करण कहाँ संपन्न हुआ ? – नमंगन, उज्बेकिस्तान (अभ्यास का नाम: DUSTLIK)
◼️ भारत में 'सॉवरेन एआई' (Sovereign AI) प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए भारतजेन (BharatGen) ने हाल ही में किस समूह के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं ? – लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
◼️ वित्त मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 के लिए राज्यों को पूंजीगत निवेश सहायता के रूप में कितने करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी करने की घोषणा की है ? – ₹5,000 करोड़
◼️ हाल ही में पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि (IWT) के क्रियान्वयन को लेकर किस अंतरराष्ट्रीय मंच पर चिंता व्यक्त की है ? – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)
◼️ नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी अप्रैल 2026 की रैंकिंग के अनुसार, भारत में प्रशिक्षण उड़ान घंटों (Flying Hours) में कितनी वृद्धि दर्ज की गई है ? – 32% से बढ़कर 50%
◼️ हाल ही में जिम्बाब्वे दुनिया का पहला ऐसा देश बना है जिसने एचआईवी (HIV) से बचाव के लिए किस दवा के उपयोग को आधिकारिक मंजूरी दी है ? – लेनेकापावीर (Lenacapavir)
◼️ भारतीय नौसेना का कौन सा प्रशिक्षण जहाज अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान हाल ही में लास पालमास, स्पेन पहुँचा है ? – INS सुदर्शनी (INS Sudarshini)
| 🗣 NEXT WEEKLY LIVE MOCK - [ 30/04/2026 09:00 PM ] |
|---|
| 🖲 ALL PREVIOUS MOCK REVISION + HINDI & ENGLISH GRAMMAR -LB 492 TARGET PRELIMS |
LIVE PREVIEW
UNBLOCK LEGAL BUZZ AND PRACTICE UNLIMITED










